Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, February 25, 2023

जिला कांग्रेस के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस शिवपुरी के द्वारा निकाली गई हाथ से हाथ जोड़े यात्रा



घर-घर किया जनसंपर्क, लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जोड़ा

शिवपुरी-जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई इस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को पूर्व विधायक हरीवल्लभ शुक्ला एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 

जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम पूरे शिवपुरी जिले के प्रत्येक ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं कार्यक्रम प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के काले कारनामे उजागर करने के साथ-साथ महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से परेशान जनता जनार्दन को भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।

 कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी आलोक शुक्ला, नरेंद्र जैन, सफदर बैग मिर्जा, श्रीमती शशि शर्मा, शिवानी राठौर, अनिल तोमर के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी जन अनिल शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका, रामजी लाल कुशवाह, राजेश बिहारी पाठक, राजकुमार बंसल, अजय प्रताप सिंह रोहानी, कैलाश कुशवाह, राजेंद्र गुर्जर, सरवन लाल धाकड़, हाफिजुर रहमान खान, विजेंद्र सिंह चौहान, अशोक राठौर, संजय शर्मा, पवन शर्मा,संजय गुप्ता पार्षद, भूपेंद्र सिकरवार, पुनीत शर्मा, नलिन शर्मा, मनोज मंत्री, नरेंद्र शर्मा डिघर्रा, अमित सिंह राजावत, शांतनु कुशवाह, अरविंद मंडोलिया, बलवीर सिंह लोधी, चंदन सिंह कुशवाहा, मोनू रजक, अमन राठौर, मुलायम सिंह, हेमंत सेन, शुभम भार्गव, अमन राठौर, विजय बाथम, राजेंद्र चौधरी, इदरीश खान, मुन्ना लाल जाटव, सौरभ शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment