Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, March 26, 2023

महाराष्ट्र रत्न से जेलर मौर्य होंगें सम्मानित, महाराष्ट्र सम्मान कार्यक्रम माह मई में


शिवपुरी-
मायानगरी मुम्बई में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित करने का कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था दिल्ली म्यूजिक क्लब द्वारा आगामी माह मई में महाराष्ट्र रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला मुख्यालय शिवपुरी के जेलर व्ही.एस.मौर्य सहित उनकी टीम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है जिसमें महाराष्ट्र के मंत्रीद्वय सहित महाराष्ट्र के गणमान्य नागरिक भी इस आयोजन में शामिल होंगें।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक संस्था दिल्ली म्युजिक क्लब के डायरेक्टर डॉ.एम.एस.कबीर टाइगर और डॉ.सर्वेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली म्युजिक क्लब के द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ देशहित, राष्ट्रहित, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, मीडिया, गायन सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया जाता है। पूर्व में पंजाब के अमृतसर में यह कार्यक्रम किया जा चुका है और अब आगामी माह मई में महाराष्ट्र रत्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जेल में बंद कैदियों के जीवन में उत्थान में योगदान देने वाले कैदियों की मनोदशा बदलकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने का कार्य करने वाले जिला शिवपुरी मुख्यालय ग्वालियर वायपास निवासी चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित जेलर व्ही.एस.मौर्य को यह महाराष्ट्र रत्न पुरूस्कार कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा 

इसके साथ ही उनकी सहयोगी टीम को भी प्रोत्साहन स्वरूप उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरूस्कृत किया जाएगा। यहां जेलर मौर्य के साथ मीडिया के लिए राजू यादव (ग्वाल), हरनाम सिंह, बलराम माहौर, राम लखन धाकड़, बद्री जाटव ठेकेदार, कबीर टाक, अमित जैन, लल्लन पहलवान, मनोज शिवहरे, के एल सक्सेना, अरविंद कटारिया, अमित वर्मा, जावेद खान, वकील गुलजारी, डॉक्टर गुलाम हसन, इदरीश खान, श्रीमती अनामिका शुक्ला, श्रीमती हेमलता लक्ष्मण शिंदे, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती दिव्या उपाध्याय, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती सुनीता मनकोटिया, श्रीमती शोभा निर्माण, श्रीमती देवी बदलानी, श्रीमती कविता कटारिया आदि शामिल है। इन सभी जानी-मानी हस्तियों को महाराष्ट्र सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम की शुरुआत महान छत्रपति शिवाजी महाराज जी की चित्र पर फूल अर्पण करके दीप प्रज्जवलन केसाथ संस्कृतिक देशभक्ति गीत नृत्य कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरूस्कार प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजक डॉ.एम.एस.कबीर मो.9818812909 से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment