Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, March 28, 2023

नव युवा पारस जैन बने भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष



शिवपुरी-
भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नव युवा पुरानी शिवपुरी निवासी पारस जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पुरानी शिवपुरी में मंडल उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर पारस जैन के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवनीत सेन सहित पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष संकल्प जैन के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि निश्चित रूप से भाजपा पार्टी के रूप में भाजयुमो के द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसका संगठन के उद्देश्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा और भाजपा पार्टी की रीति-नीति से जन-जन को अवगत कराते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस दौरान नव युवा पारस जैन को भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर भाजयुमो के समस्त पदाधिकारी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, भाजपा जनप्रतिनिधियों व समस्त शुभचिंतकजनों ने बधाईयां दी गई है। 

No comments:

Post a Comment