Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, March 1, 2023

मप्र कांगे्रस कमेटी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के योगेश करारे बने प्रदेश सचिव


कांग्रेस
 के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के हैं ब्लॉक प्रभारी

शिवपुरी-मप्र कांग्रेस कमेटी के माध्यम से खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्इ के महत्वपूर्ण पद पर इन दिनों करैरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रभारी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान योगेश करारे को मप्र कांग्रेस कमेटी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोयन पर प्रदेश सचिव बने योगेश करारे का स्थानीय करैरा क्षेत्र के कांग्रेसजनों के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यहां मप्र कांग्रेस कमेटी में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ मनोनीत होने पर प्रदेश सचिव बने योगेश करारे ने कहा कि निश्चित रूप से मप्र कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी खेलों के रूप में मुझे प्रदान की है और इस जिम्मेदारी के साथ प्रदेश मे खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे जिले भर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में संगठन को सशक्त बनाया जाएगा, इसके लिए प्रयास किए जाऐंगें। 

इस अवसर पर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के करैरा ब्लॉक प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश करारे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर समस्त शिवपुरी शहरवासियों व करैरा विधानसभा के लोगों का बधाई शुभकामनाऐं देने पर आभार माना है साथ ही यहां कांग्रेस नेता योगेश करारे का स्थानीय कांग्रेसजनों के द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज लोधी, सना मोहम्मद, मुकेश खान, कृपाल दास, बाबू भाई, दीपक भार्गव, सेवादल अध्यक्ष पूजा प्रजापति, कृष्णा रावत, रईस खान चाचा, राम लखन लोधी, रामदास लोधी, अशोक सक्सेना एडवोकेट, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बृजेश यादव, आकाश कुशवाह, भगवान दास, मकबूल खान, मुन्नीराजा, भावना अग्रवाल, पूजा प्रजापति आदि सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल है।

No comments:

Post a Comment