Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, April 21, 2023

आम आदमी पार्टी के कुलेन्द्र जैन बने प्रदेश संयुक्त सचिव


शिवपुरी-
आम आदमी के साथ मिलकर कार्य करने वाली आम आदमी पार्टी के द्वारा पार्टी में प्रदेश स्तरीय टीम में शिवपुरी के निवासी कुलेन्द्र जैन को पार्टी में प्रदेश संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर कुलेन्द्र पार्टी के वरिष्ठ नेतृतव के प्रति आभार प्रकट किया है और पार्टी की रीति-नीति पर चलकर संगठन को प्रदेश में सशक्त बनाए जाने को लेकर संगठन को आश्वस्त किया है। यह मनोनयन आम आदमी पार्टी प्रदेश की प्रदेश स्तरीय टीम में कुलेंद्र कुमार जैन को राज्य संयुक्त सचिव के रूप में मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद डॉ संदीप पाठक, मध्यप्रदेश प्रभारी वी एस जून की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्षा रानी अग्रवाल के द्वारा किया गया है। इस दौरान कुलेंद्र कुमार जैन को प्रदेश स्तरीय टीम में प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त होने पर उन्हें पार्टी के नेताओं व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी है। वहीं स्वयं कुलेन्द्र जैन ने अपने इस मनोनयन के प्रति पार्टी संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर आभार जताया है।

No comments:

Post a Comment