Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, May 9, 2023

नारी अपमान के साथ कांग्रेस का नारी सम्मान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ


महिला पार्षद ने प्रेस कॉन्फें्रस में संगठन प्रभारी लगाए नारी को अपमानित करने के आरोप

शिवपुरी-जिस नारी के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा नारी सम्मान कार्यक्रम की शुरूआत की गई है वही नारी के ही अपमान के साथ स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर इसकी शुरूआत हुई। यहां वार्ड कं्र.6 की पार्षद मोनिका सीटू सरैया के द्वारा भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन प्रभारी महिला श्रीमती रश्मि पंवार शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए कि वह सदैव नारियों का अपमान करती है आज जब कांग्रेस पार्टी के द्वारा नारी सम्मान कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय पर किया गया तो वहीं नारी के रूप में स्वयं मैं(मोनिका सरैया) एक पार्षद नारी के रूप में मौजूद थी तभी वहां संगठन प्रभारी रश्मि पंवार के द्वारा मेरे साथ अभद्रता की गई, बदतमीजी के साथ बात की गई, नारी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया गया जबकि इस दौरान अन्य महिलाऐं भी मौजूद रही जिसमें नेता प्रतिपक्ष नपा श्रीमती शशि शर्मा, सेवादल कांग्रेस की प्रदेश कार्य.अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना शेरसिंह आदि ऐसे में इन सभी नारियों की मौजूदगी में मुझ नारी का अपमान करना कहां का न्याय है, यदि ऐसे नारी सम्मान को अपमान के रूप में नारियों का सम्मान हो तो इस तरह का सम्मान हमें नहीं चाहिए। 

यहां पार्षद मोनिका सरैया के पति सीटू सरैया भी अपनी पत्नि के इस अपमान को लेकर जिला कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं दूसरी ओर यह हंगामा उस समय हुआ जबकि नारी सम्मान कार्यक्रम की शुरूआत करने आए कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह यादव भी मौजूद रहे और इन सभी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, विधायक प्रागीलाल जाटव, पूर्व विधायक गणेश गौतम, हरिबल्लभ शुक्ला, लाखन सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।  

प्रेसवार्ता कर नारी सम्मान योजना की दी जानकारी
इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह के द्वारा नारी सम्मान अभियान की शुरूआत करते ही मौके पर 5 महिलाओं के पंजीयन फार्म भी भरवाए गए। यहां अशोक सिंह ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिला कंाग्रेस कार्यालय पर महिलाओं के फार्म भरकर उनका आधार डालकर पंजीयन का कार्य कर इस योजना की शुरूआत की गई, योजना के तहत कमलनाथ सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश की बहन बेटियों को 1500 रू महीना सम्मान निधि दिये जायेंगे और 500 रू में गैस सिलेन्डर तथा 100 रू में 100 यूनिट बिजली दी जायेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ भी गृह जिले छिन्दबाड़ा के परासिया में इस नारी सम्मान योजना का भव्य शुभारंभ करते ही जिला मुख्यालय पर भी इस योजना का शुभारंभ किया गया।

No comments:

Post a Comment