Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, June 11, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन ही हमारी ताकत : उप्र महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य



भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता और संयुक्त मोर्चा सम्मलेन संपन्न

शिवपुरी-पिछोर विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ और संयुक्त मोर्चा का सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमे वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ द्वारा सभी के साथ टिफिन भोजन का भी आंनद लिया गया। इस अवसर पर भाजपा की राज्य सभा सांसद एवं उप्र की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने मुख्य अतिथि के रूप मे कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन ही हमारी भाजपा की ताकत है और जिस पर बुजुर्गों का हाथ हो बह कभी हार नहीं सकता, भाजपा के पिछोर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ ने सम्बोधन करते हुए कहा कि जिस प्रकार युवा मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी ऐसे ही हमारे वरिष्ठ कार्यकर्त्ता हमारी ताकत और स्वाभिमान है। 

भाजपा के शिवपुरी जिला प्रभारी केशव भदौरिया ने कहा कि भाजपा की अनेक योजना जो चल रही है बह आप जैसे कार्यकर्ताओ के त्याग की ही देंन है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज लाडली बहना योजना महिलाओ के लिए वरदान साबित हो रही है। मंच का संचालन पिछोर विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री भाजपा मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भैया साहब लोधी पूर्व मंत्री, पीतम लोधी, प्रहलाद यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा, कृष्ण बिहारी गुप्ता, उदय यादव, राहुल राहोरा, सत्यप्रकाश भारदेलिया, बंटी यादव, पुष्पेंद्र परिहार, लाखन सिंह राणा विस्तारक, मुकेश पंसारी, करण लोधी, रामकुमार यादव मुहासा, रामकृष्ण पाराशर, वीर सिंह सगर, गुरुप्रीत सिंह चीमा, सीमा शिवहरे, सारिका भार्गव, पूनम राजोरिया, पूनम सोनी, विवेक यादव, धर्मेंद्र लोधी, देवेंद्र यादव सहित विधानसभा पिछोर के समस्त भाजपा मंडल के मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment