Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, June 21, 2023

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के स्टेट कॉर्डिनेटर बने श्रवण लाल धाकड़


शिवपुरी-
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के लिए कार्य करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण लाल धाकड़ को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस में स्टेट कॉर्डिनेटर के रूप में मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, कैप्टन अजय सिंह यादव पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाह के द्वारा कांग्रेस नेता और पिछड़ा वर्ग कांगे्रस के जिलाध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़ शिवपुरी को स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति की है। इस मनोनयन के साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्टेट कॉर्डिनेटर बने श्रवण लाल धाकड़ का जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान के द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। इसके साथ ही यहां स्वागत करने वालों में संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, राजेश बिहारी पाठक, अमित शिवहरे, अशोक कुमार चौहान, दिनेश वशिष्ठ, हनीफ खान टोनी, मुन्ना सुमन, विजय चौकसे, राजेश ठाकुर एवं कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment