Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, July 7, 2023

स्वीप गतिविधियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दी मताधिकार की जानकारी


शिवपुरी-
शहर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट शासकीय उ.मा. विद्यालय क्रमांक-1 एवं क्रमांक-2 तथा शासकीय कन्या विद्यालय शिवपुरी में आज स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को निर्वाचन एवं मताधिकार की विशेष जानकारी दी गई। इस मौके पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदान करने के लिए एंबेसडर के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षक -शिक्षिकाओं को शपथ ग्रहण कराया गया। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। 

साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग, जिला रोजगार अधिकारी, बीआरसी, प्राचार्य एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित कलापथक दल के कलाकार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment