Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, August 5, 2023

महिलाएं आईं पौधे बनकर, बताया पौधे लगाना कितना जरूरी, अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने मनाया हरियाली उत्सव


शिवपुरी।
अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्धारा पर्यटक स्वागत केंद्र पर हरियाली उत्सव मनाया गया। इस बार का हरियाली उत्सव अलग तरह का था जिसमें संगठन की महिलाएं पौधा बनकर आई और पेड़ लगाने व उन्हें बचाने का संदेश दिया। संगठन की अध्यक्ष रेनू सिंघल ने बताया कि देश में आबादी लगती बढ़ती जा रही है और धीरे-धीरे जंगल कम होकर हरियाली घटती जा रही है। आमजन में सकारात्मक संदेश जाए इसलिए इस बार हरियाली उत्सव अनोखे तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर चलो वृक्ष लगाएं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर रीना अग्रवाल, द्धितीय स्थान वर्षा अग्रवाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम मेंरश्मि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, महामंत्री फषा मंगल, माधवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष दीपा बंसल, प्रचार मंत्री रश्मि अग्रवाल, बबली अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सलाहकार मंत्री संगीता जैन सहित समस्त मातृशक्ति मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment