Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, August 5, 2023

बस स्टैण्ड, कठमई आदिवासी बस्ती में पुलिस द्वारा चलाया अभिमन्यु अभियान


शिवपुरी-
शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान अभिमन्यु के चलते लोगों को जागरुक गया जिसमें महिला थाना एवं कोलारस द्वारा बस स्टेण्ड, स्कूल एवं कस्बा मे लोगो को महिला संबंधि अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

बता दें कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे महिलाओं के प्रति होने बाले अपराधों मे कमी लाने एवं आसपास मे महिलाओं पर होने बाले दुर्व्यव्हार के प्रति आवाज उठाने एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिये अभियान अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में शिवुरी पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों मे कमी लाने व रोकने के लिए स्कूल कॉलेज और बस्तियों में लोगों को समझाइस दी जा रही है। 

सामाज में लैंगिक समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने और महिला अपराधों के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के नेतृत्व मे शिवपुरी पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शनिवार को शिवपुरी पुलिस के महिला थाने द्वारा शिवपुरी के बस स्टेण्ड, कठमई आदिवासी स्कूल व आदिवासी वस्ती में अभिमन्यु अभियन के तहत लोगों को महिलाओं के प्रति जागरुक करते हुये महिला सुरक्षा के लिये शपथ दिलाई। इसी तारतम्य मे पुलिस थाना कोलारस द्वारा ग्राम सेसई मे स्कूली बच्चों व ग्राम के लोगों को अभियान से जोड़कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरुक कर सपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment