Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, August 5, 2023

जो देश के लिए समर्पित हो जाता है उस पर भगवान की अतिकृपा होती है : रंजना दीदी


संत शिरोमणी रविदास समरसता यात्रा पहुंची शिवपुरी

शिवपुरी। जो देश के लिए, भगवान के लिए समर्पित हो जाता है उस पर भगवान की अतिकृपा होती है। समरसता एकता के लिए संत शिरोमणी रविदास जी की यात्रा निकाली जा रही है। संत रविदास जी के जीवन को शब्दा में व्यक्त नहीं किया जा सकता क्योंकि शब्दों की सीमा होती है। संत रविदास जी ऐसे थे जिन्हें कई प्रलोभन सिकंदर व मुगल शासकों द्धारा दिए गए लेकिन उनकी अधीनता स्वीकारने से मना कर दिया और कहा कि अगर देश, धर्म के रक्षण के लिए उन्हें इस जीवन का दान देना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे इसके साथ ही जितने भी जन्म मिलेंगी वह देश व धर्म रक्षण के लिए ही मरना पसंद करेंगे।

यह यात्रा प्रदेश में 5 जगह से निकाली जा रही है जो 12 तारीख को सागर में पहुंचेगी। यहां 102 करोड़ की लागत से संत रविदास जी का मंदिर का भूमिपूजन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्धारा किया जाएगा। यह बात संत शिरोमणी रंजना दीदी ने आज मानस भवन में संत शिरोमणी समरसता यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि यह यात्रा श्योपुर से प्रारंभ हुई थी जो मुरैना, दतिया, करैरा, ग्वालियर, पोहरी होते हुए शिवपुरी पहुंची। शिवपुरी पहुंचने पर यात्रा का आमजनों ने भव्य स्वागत किया साथ ही संत रविदास जी की चरण पादुकाओं का पूजन भी किया। इन सभी आयोजन को जन अभियान परिषद द्धारा करवाया जा रहा है। शिवपुरी में जन अभियान की अधिकारी रीना शर्मा द्धारा अपने साथियों के साथ मिलकर यात्रा सुगम व सफलता पूर्वक संचालित हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक—चौबंद की जा रही है। 

अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि अन्य दलों के लोग कहते थे कि भाजपा सिर्फ घोषणा करती है उसे पूरी नहीं करती। संत रविदास मंदिर निर्माण को लेकर भी यही अफवाह फैलाई थी लेकिन 12 तारीख को सागर में संत रविदास का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। हम उन लोगों को बता देना चाहते हैं कि भाजपा केवल घोषणा ही नहीं करती बल्कि उसे पूरा करती है। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर ने किया। 

जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नबावसिंह कुशवाह, रामकली चौधरी, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरसिंह सगर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, मंडल केपी परमार, विपुल जैमनी, जितेंद्र रावत, मंडल महामंत्री रीतेश जैन, पार्षद राजा यादव, श्यामलाल शाक्य, विजय बिंदास, सरोज धाकड़, नीलम बघेल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment