Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, September 8, 2023

अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन की वृहद बैठक 10 सितम्बर को होटल मातोश्री में


चौकी सुन्दरकाण्ड महाअनुष्ठान को लेकर होगी चर्चा, बनेगी रूपरेखा

शिवपुरी- धर्म की प्रभावना को बढ़ाने के लिए लगातार कई वर्षों से प्रति शनिवार को घर-घर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर राष्ट्रशांति का संदेश अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित समस्त जानकी सेना संगठन के द्वारा दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में जहां एक साथ हजारों लोगों ने एक ही स्थान, एक ही समय पर सुन्दरकाण्ड पाठ कर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। उसी प्रकार से अब आगामी 28 अक्टूबर को जानकी सेना संगठन के द्वारा एक बार फिर से वृहद स्तर पर 1100 चौकी सुन्दरकांड महानुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक आगामी कल 10 सितम्बर रविवार को सायं 4 बजे से होटल मातोश्री में आयोजित की गई है इस बैठक में समस्त संगठन के सदस्य एवं महिला सदस्य शामिल होकर कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगें और रूपरेखा तय की जाएगी।

No comments:

Post a Comment