Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, February 27, 2024

राहुल गांधी की नया यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज आएंगे


शहर कांग्रेस के द्वारा किया जाएगा अभिनंदन, गांधी सेवा आश्रम पर कांग्रेसियो की लेंगे बैठक

शिवपुरी- इन दोनों पूरे देश में निकाली जा रही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगमन ग्वालियर से शिवपुरी की ओर होने वाला है। से लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज 28 फरवरी बुधवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी आएंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जन-जन को कांग्रेस कमेटी से जोडऩे के लिए पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यह न्याय यात्रा अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है जिसमें ग्वालियर के बाद शिवपुरी आने वाली न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज 28 फरवरी बुधवार को शिवपुरी आ रहे हैं। स्थानीय अब रोड स्थित गांधी सेवा आश्रम परिसर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेसियों की बैठक लेंगे और शिवपुरी से होकर गुना की ओर जाने वाली न्याय यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी देंगे। 

इस अवसर पर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का ग्वालियर बायपास से लेकर शहर के अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा और विभिन्न दायित्व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सोंपे जाएंगे। समस्त कांग्रेस जनों से गांधी सेवा आश्रम में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन शहर कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के द्वारा किया गया है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment