Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, March 4, 2024

भाजपा एससी मोर्चा का 7 मार्च को होगा सम्मेलन, दलित उत्थान पर होगा चिंतन


शिवपुरी।
आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय महासम्मेलन 7 मार्च को कोठी मीना बाजार मैदान में होगा। इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्गदर्शन करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सम्मेलन में दलित उत्थान सहित अन्य विषयों पर मंथन होगा।

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम एवं पूर्व विधायक घनश्याम पोरोनिया, धर्मेंद्र आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अरविंद बेदौरिया प्रदेश कर समिति सदस्य व एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने महासम्मेलन की जिम्मेदारी तय की। इन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दलित महापुरुषों के मान सम्मान और दलितों के लिए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। 5 मार्च को आमंत्रण यात्रा निकाल दलितों के घर-घर दस्तक दी जाएगी। 

महासम्मेलन में भाजपा राज में दलित महापुरुषों के सम्मान में किए कार्यों को प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने की योजना, भोपाल में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक, अयोध्या में निर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत अन्य योजनाएं हैं। दलित समाज से जुड़े खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ रिटायर्ड अधिकारी और पुरस्कार प्राप्त लोगों को सेलिब्रिटी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment