मंगलम् परिवार संस्था के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्यातिथ्यि में किया गया सेवा सम्मान समारोहशिवपुरी- शहर के कोर्ट रोड़ स्थित मंगलम् परिवार संस्था के द्वारा शहर की वह सेवाभावी जो विभिन्न सेवा कार्येां में अपनी सेवाऐं नि:शुल्क प्रदान कर रहे है ऐसे सेवाभावियों का गत दिवस मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्यातिथ्य में सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंगलम संस्था परिसर में आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में दूर-दराज के सर्वाईकल मरीज से पीडि़त रोगियों की परपीड़ा को दूर करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी व प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करने वाले भरत अग्रवाल (नारियल वाले) को उनकी नि:शुल्क अनुकरणी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदान करते हुए मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने समाजसेवी भरत अग्रवाल के इस सेवा कार्य को सराहा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करने वाले सेवाभावियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने यहां सम्मानित सभी सेेवादारों की सेवा को सराहा और उन्हें इसी तरह से आगे सेवा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, विधायक देवेन्द्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंगलम संस्था के अजय खेमरिया के द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment