Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, March 8, 2024

दूरसंचार वाहिनी में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस


शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शकुन्तला देवी ठाकुर चीफ एक्जीक्यूटिव (हावा), दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौधौगिकी संस्थान की समस्त हिमवीर महिला सदस्याएं मौजूद रहीं।                                                                                                                                                                                            सर्वप्रथम श्रीमती शकुन्तला देवी ठाकुर चीफ एक्जीक्यूटिव हावा के आगमन पर वाहिनी की समस्त हिमवीर महिलाओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम, नारी सशक्तिकरण से संबंधित स्पीच, परंपरागत फैशन शॉ, रंगोली एवं डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्रीमती शकुन्तला देवी ठाकुर चीफ एक्जीक्यूटिव हावा ने सभी हिमवीर महिला सदस्याओं को भारतीय संस्कृति के अनुसार त्यौहारों को हर्ष एवं उल्लास से मनाने का आग्रह किया तथा सभी हिमवीर महिला सदस्याओं को आने वाले त्यौहारो की शुभकामनाएं दी। 

इसी के साथ श्रीमती शकुन्तला देवी ठाकुर चीफ एक्जीक्यूटिव (हावा) द्वारा अनार का वृक्ष लगाकर सभी महिलाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया तथा पॉलिथिन का प्रयोग न करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा कैंप परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर डांस प्रतियोगिता में  में विजेता प्रथम पुरस्कार- श्रीमती रिंकू हलदर, द्वितीय पुरस्कार- श्रीमती संजना, स्पीच में प्रथम पुरस्कार- श्रीमती अर्चना जाधव, द्वितीय पुरस्कार-श्रीमती मंजू शर्मा, फैशन शॉ में प्रथम पुरस्कार श्रीमती मोनिका मीना द्वितीय- श्रीतमी प्रीती, रंगोली में प्रथम-श्रीमती निर्मला, द्वितीय- श्रीमती प्राची को श्रीमती शकुन्तला देवी ठाकुर चीफ एक्जीक्यूटिव (हावा) दूरसंचार वाहिनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment