Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, July 10, 2024

मंगलम निराश्रित भवन पहुंचकर भाविप शाखा विवेकानंद ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस



शिवपुरी-
शहर के अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम् निराश्रित भवन पहुंचकर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा विवेकानन्द के द्वारा संस्था का 62वां स्थापना दिवस वृद्धजनों की सेवा करते हुए मनाया गया। इस दौरान वृद्धजनों को भोजन कराते हुए उनके हालचाल के बारे में जाना और आवश्यक सामग्री के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद अध्यक्ष सीए सत्यप्रकाश अग्रवाल व सचिव संदीप जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि सेवा, संस्कार, समर्पण, सहयोग ओर संपर्क के माध्यम से कार्यरत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद संस्था का 62वां स्थापना दिवस मंगलम निराश्रित भवन पहुंचकर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों कोषाध्यक्ष निशित गोयल, कार्यक्रम संयोजक पंकज जैन, संस्था सदस्य आनन्द गुप्ता, जतिन गुप्ता, सीए विजय गुप्ता, अक्षत बंसल, अमित गोयल, गोविन्द सिंह टोंगर आदि मौजूद रहे। 

सभी ने मिलकर यहां गरीब निर्धन निराश्रित वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन परोसा और भोजन करा उनकी सेवा की गई साथ ही इस दौरान इन वृद्धजनों की आवश्यक सामग्री की जानकारी भी प्राप्त की ताकि यहां रहने वाले सभी वृद्धजनों की जरूरतों का ख्याल रखा जा सके। इस अवसर पर संस्था सचिव संदीप जैन के द्वारा कार्यक्रम समापन पर सभी संस्था सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के हरेक सदस्य ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृद्धजनों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment