शिवपुरी। छतरी रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के आगे मुक्तिधाम मार्ग पर स्थित आरोग्यधाम में अन्नकूट महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया। आरोग्यधाम के गुरुजी सुधीर कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं ध्यान योग केंद्र से जुड़े सेवादारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सपरिवार पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी अमन गोयल, सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता सेठ, भारत श्रीवास्तव पटवारी, राजेश गोयल, सिंकी सांखला, अजय राजपूत, प्रतीक गुप्ता, अमन गुप्ता, सुभाष कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ध्यान योग केंद्र से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अन्नकूट महोत्सव के दौरान भारतीय पारंपरिक पद्धति के अनुसार सामूहिक रूप से बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की गई। इसमें महिलाओं एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक साथ बैठकर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। गुरुजी सुधीर कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और पारिवारिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से भारतीय परंपरा के अनुरूप सामूहिक प्रसादी ग्रहण करने और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आरोग्यधाम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

No comments:
Post a Comment