शिवाजी नगर कर्नलगंज में घर-घर पहुंचकर की गोवर्धन बाबा की पूजा, समाजजनों ने परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद
गुना। दीपावली के पावन पर्व के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्वाल समाज सकल पंच गुना द्वारा शिवाजी नगर घोसी मोहल्ला, कर्नलगंज में गोवर्धन महोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के बंधु एकत्रित होकर समाज के प्रत्येक घर पहुंचे और विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ गोवर्धन बाबा की पूजा-अर्चना की।आयोजन के दौरान समाजजनों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। गोवर्धन पूजा में प्रसाद के रूप में अर्पित मिष्ठान एवं घरों में बनाए गए पारंपरिक व्यंजनों को श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया गया। साथ ही सभी उपस्थित समाज बंधुओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्वाल समाज शिवाजी नगर कर्नलगंज के दीवान सुरेश कछवाय, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त धनीराम ग्वाल, डेयरी संचालक मुनेश हांस, पूर्व पार्षद गणेश पड़रिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
गोवर्धन पूजा महोत्सव में समाज के गोरधन पूजा में शामिल ग्वाल बंधु श्री सुरेश कछवाये, श्री हरीराम निगोते, श्री देवीसिंह पड़रिया, श्री मुनेश हांस, श्री धनीराम ररहा ,श्री कमल किशोर रहा, श्रीबल्ला कछवाये , श्री मूलचंद चंदेल, श्री बनवारी लाल गुजेले, श्री गुलाब चंदेल, श्री परम चंदेल, श्री हरगोविंद रायठौर, श्री कैलाश सतोगिया, श्री गेंदालाल गुजेले, श्री लक्ष्मी नारायण मोरिया, श्री चतुर्भुज मोरिया, श्री तोता राम रायठौर, श्री हीरालाल कछवाये शिवपुरी वाले, श्री ओमकार कछवाये, श्री मुरारी कछवाये, श्री बाबूलाल गुजेले, श्रीकमरलाल कछवाये, श्री गणेश पड़रिया, श्री घनश्याम कछवाये, श्री कमल किशोर ररहा , श्रीकमरलाल गुजेले, श्री गोविन्द मोरिया, श्री हरीराम पड़रिया, युवा टीम संजय ररहा, भारत ररहा , शिवम् सतोगिया , नीतेश हिन्नवार , गोलू हिन्नवार, लवकुश ररहा , हेमन्त सतोगिया, राहुल मोरिया, अमन रायठौर, गब्बर कछवाये, विष्णु हिन्नवार, पवन मोरिया और समस्त ग्वाल युवा टीम इस ने हर्षोल्लास से कार्यक्रम में भाग लिया।। इस दौरान धनीराम ग्वाल ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, गौमाता और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। समाजजनों ने उत्साहपूर्वक इस पारंपरिक पर्व में सहभागिता कर गोवर्धन महोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment