---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 12, 2026

कै.श्री मंत माधौ महाराज प्रथम की जयंती कल, समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि


शिवपुरी-
नगर के संस्थापक एवं शिवपुरी को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने वाले कै.माधौ महाराज प्रथम की 150 वीं जयंती कल 14 नवंबर 2026 को प्रात: 10 बजे स्थानीय माधव चौक पर मनाईं जायेगी। जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना, संयोजक मोहन मधुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, सचिव वासुदेव राठौर, ने बताया कि शिवपुरी में कैं.माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा वर्ष 1976 से जयंती समारोह लगातार मनाया जाता है इस प्रकार यह 50 वीं जयंती समारोह हैं। उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कैं श्रीमंत राजमाता विजय राजे जी सिंधिया, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत माधव राव सिंधिया ,केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के मंत्री, राज्य मंत्री, सांसद, विधायक एवं विभिन्न वरिष्ठ समाजसेवी,गणमान्य नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर श्रृद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है।

कै.माधौ महाराज सिंधिया प्रथम की जयंती पर छतरी परिसर में होगी पुष्पांजलि
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार कल 14 नवंबर 2026 को कै. महाराज माधौ महाराज सिंधिया (प्रथम) की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शिवपुरी स्थित छतरी परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया(अम्मा महाराज) समारोह समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रात: 10 बजे आयोजित होगा। समिति ने शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महाराज श्रीमंत माधो महाराज सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने की अपील की है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए प्रवेश की व्यवस्था गेट नंबर-1 से रहेगी। यह आयोजन कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) समारोह समिति, शिवपुरी के तत्वावधान में किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला के साथ समिति सदस्य राजेश जैन (पत्ते वाले), पवन जैन (पीएस), श्यामसुंदर राठौर, सौरभ सांखला, अनिल गोयल, संजय गौतम, अशोक कोचेटा, राजेंद्र राठौर, राजीव शर्मा, दिनेश गर्ग (गुड्डा), दीपेश अग्रवाल, लालू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अभिनंदन सांखला, भरत गोयल एवं रामलखन धाकड़ ने नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

No comments: