शिवपुरी-अपनों से ठुकराए हुए महिला-पुरूषों का आसरा बना वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा करने का अनुकरणीय कार्य किया समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका ने जहां संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल के द्वारा अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के साथ मिलकर वृद्धाश्रम पहुंची और सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य का हाल-चाल की जानकारी लेने के साथ ही वृद्धजनों की सेवा स्वरूप उन्हें सर्दी से बचाव को लेकर कंबलों का वितरण किया गया व घर से बनाकर लाए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ स्नेहभोज कराया गया। सभी वृद्धजनों ने अपने दोनों हाथों से भाविप शाखा मणिकर्णिका संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।
बताना होगा कि गत दिवस समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद मणिकर्णिका शाख अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल का जन्मदिन था और इस अवसर पर अपनी संस्था के सहयोगीजन सचिव अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष रूपम अग्रवाल, रेनू शर्मा, संध्या अग्रवाल, अरुणा सांखला, अंशु अग्रवाल, सुधा श्रीवास्तव, आदि के साथ स्थानीय अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम पहुंची यहां उपस्थित सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के लिए भोजन वितरण किया गया साथ ही इन दिनों पड़ रही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी वृद्धजनों को ठण्ड से बचाव हेतु कंबल भी वितरित किए गए।
इसके साथ ही संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने अपने जन्मदिन का केक भी सभी बुजुर्गों के साथ मिलकर काटा और सभी को अपनी खुशियों में शामिल किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष किरण उप्पल ने बताया कि सामाजिक कार्यों के चलते हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज में रहने वाले असहाय लोगों की समय-समय पर मदद करें और उनकी जरूरत का ख्याल रखें, इसीलिए भारत विकास परिषद मणिकर्णिका की पूरी टीम के साथ मंगलम वृद्ध आश्रम में जाकर यह सेवाकार्य किया और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य संस्था द्वारा समय-समय पर किए जाएंगे, इसका विश्वास दिलाया।
No comments:
Post a Comment