शत्रुघ्न सिंह तोमर बने जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री
शिवपुरी-भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा शिवपुरी के कार्यालय एंग्री भवन विवेकानंद कॉलोनी में निर्वाचन अधिकारी राजन नायर संभाग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ एवं प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ के निर्देशन में संपन्न हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें अध्यक्ष के रूप में शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला मंत्री के रूप में जितेंद्र श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गजेंद्र यादव को नियुक्त किया गया। उदयभान सिंह पवैया को शहर जिला मंत्री का दायित्व दिया गया तथा संपूर्ण कार्यकारिणी 10 दिन के अंदर मिलकर गठित कर ली जाएगी ऐसी उम्मीद प्रदेश मंत्री राजेंद्र नायर द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्वालियर जिले के भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह भदोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिंह यादव, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, सुनीत कुमार सिंह चौहान मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विविध संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित लगभग एक सैकड़ा सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा किया गया तथा भारतीय मजदूर संघ के गीत का गायन श्रीमती मंजू धाकड़ द्वारा किया गया। जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुरानी कार्यकारिणी का संपूर्ण व्रत रखा तथा तथा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की तरफ से सभी सम्मिलित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment