शिवपुरी- इन्डियन वेटरन्स आर्गेनाजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटरन जोगिंदर सिंह सेंगर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वेटरन रामपाल सिंह गौर की अनुशंसा पर वेटरन चन्द्रप्रकाश शर्मा को मध्यप्रदेश का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। इस दौरान नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा जाहिर की कि आपका योगदान मध्यप्रदेश टीम को मजबूत करेगा। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं, बच्चों एवं आश्रितों की सदैव तत्परता से सहायता करेंगें, मध्यप्रदेश का कोऑर्डिनेटर मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह गौर, जनरल सेक्रेटरी आसीन खान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय वीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डा. बी. एस. चहार, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राव, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह मलिक, केरल प्रदेश अध्यक्ष कुरूप, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष, एम राधा, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह तोमर, मध्यप्रदेश जनरल सेक्रेटरी आर एन सैनी, मध्यप्रदेश पीआरओ भगवंत सिंह, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कलसकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि जो जवाबदारी मुझे मिली है उसे निभाने की हर संभव प्रयास करेंगें। राष्ट्रीय नेतृत्व की इच्छाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और अपने इस मनोनयन के प्रति आभार प्रकट किया।

No comments:
Post a Comment