मानस भवन में देवी अहिल्याबाई जयंती पर जिला संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं शोभायात्रा का आयोजनशिवपुरी-देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आज शिवपुरी के मानस भवन में एक जिला संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर देश का विकास कर रहे हैं, अहिल्याबाई होलकर की जो शासन व्यवस्था थी उसकी छाप आज मोदी जी के शासनकाल में दिखाई दे रही है। आज देश में जो आध्यात्मिक क्रांति आई है वो देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्य कार्यों की देन है क्योंकि उन्होंने देश में 3000 से अधिक मंदिर बनावाए।
कार्यक्रम को भाजपा के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, करेरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक इंजीनियर गोपाल पाल दद्दा ने स्वागत भाषण में कहा कि देवी अहिल्याबाई का सम्मान आज 300 वर्ष बाद भाजपा सरकार द्वारा बढाए जाने पर प्रदेश व देश की भाजपा सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेालवान ने किया।
कार्यक्रम उपरांत एक शोभा यात्रा निकाली गई जो मानस भवन से प्रारंभ होकर ओरिएंटल बैंक तक पहुंची जिसमें जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक देवेंद्र जैन, प्रीतम लोधी, रमेश खटीक, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, महामंत्री गगन खटीक, कार्यक्रम के जिला संयोजक गोपाल पाल दददा, जिपं अध्यक्ष नेहा यादव, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीमा शिवहरे, विपुल जैन, केपी परमार, पंजाब सिंह यादव, सीताराम पाल, एड.रामस्वरूप बघेल, जगत सिंह बघेल, होलकर सेना अध्यक्ष पंकज पाल एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पाल बघेल समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होलकर के कार्यों एवं संदेशो से जुडी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन अतिथियों ने किया।
No comments:
Post a Comment