---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 6, 2025

एनएसएस के 75वें स्थापना दिवस पर विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन



शिवपुरी-
भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, शिवपुरी द्वारा एनएसएस के 75वें वर्षगाँठ के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, शिवपुरी में एक विशेष सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भविष्य की रोजगार संभावनाओं, करियर काउंसलिंग, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभागों की जानकारी, साथ ही विभिन्न ट्रेडिंग व डिग्री कोर्सों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय की ओर से इस कार्यक्रम में रति राम धाकड़ (उप-प्राचार्य), दिनेश कुमार प्रजापति (शिक्षक), हेमंत कुमार जेमिनी (शिक्षक), दीप कुमार (शिक्षक) एवं अनिल कुमार रावत (शिक्षक) ने सहभागिता की। वहीं राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, शिवपुरी की ओर से विष्णु कान्त चौकसे (एसएसओ), आशीष चन्द्र त्रिपाठी (एसएसओ), वेद प्रकाश गौड़ (एसएस), मनोज शर्मा (एसई), शैबजीत सिंह (एसई) एवं नीरज शर्मा (एसई) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य रति राम धाकड़ ने बच्चों को सांख्यिकी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

No comments: