शिवपुरी/पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. द्वारिका वर्मा उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारियों का इलाज है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समृद्ध और स्वस्थ पद्धति है। उन्होंने बदलते मौसम और आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद के नियमों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं रोगों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अस्पताल के आयुष डॉक्टर अजेंद्र गुप्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा केंद्र पर आने वाले मरीजों और स्थानीय नागरिकों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ द्वारिका वर्मा,डॉ नीलेश शर्मा,डॉ अजेंद्र गुप्ता (आयुष) सहित अन्य स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment