शिवपुरी-श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने की। कार्यक्रम में जिला संगठक डॉ. एस.एस. खंडेलवाल ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू राय ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने तथा सेवा-भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रा सरगम सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। छात्रा खुशी राठौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे के पश्चात अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए।
संचालन एनएसएस छात्राओं सानवी माथुर एवं हर्षिता ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लवी सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप भार्गव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजनी चौधरी, डॉ. नीलेश चौधरी एवं श्री के. के. वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

No comments:
Post a Comment