शिवपुरी- दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में इस वर्ष विराजे श्री गणेश जी को पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने नम आंखों और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को विसर्जन के लिए विदा किया। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से बनाई गई श्री गणेश की एक जीवंत व आकर्षक आकृति रही। आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर वर्षा खरे के निर्देशन में तैयार की गई इस अनूठी कला को देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।स्कूल बैंड की धुन पर निकली विसर्जन यात्रा
विसर्जन से पहले स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की और देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत स्कूल बैंड की मधुर और भावपूर्ण धुनों के बीच गणपति जी की शोभायात्रा निकाली गई।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मंगल कामना के नारे लगाते हुए बप्पा को विसर्जन यात्रा के रूप में आगे बढ़ाया। इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ सांस्कृतिक कला के प्रति भी गहरी रुचि को दर्शाया, जिसे स्कूल परिवार और शहरवासियों द्वारा खूब सराहा गया।


No comments:
Post a Comment