शिवपुरी- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछ?ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी इस अवसर पर दो स्थानों पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित मैस का विधिवत शुभारंभ किया गया।कन्या एवं बालक छात्रावासों में अतिथियों ने किया शुभारंभ
शासकीय पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़ोदी में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों की उपस्थिति में मैस का विधिवत शुभारंभ हुआ। मैस सुविधा प्रारंभ होने से प्रसन्न छात्रावास की छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
कमलागंज कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन डिप्टी कलेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कमला गौर, निरीक्षक एन.एल. राय, बालक छात्रावास अधीक्षक पवन अवस्थी, शाखा प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment