Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, October 21, 2019

मध्य भारतीय आर्य सभा के इन्द्रप्रकाश गांधी बने लगातार तीसरी बार प्रधान

उपमंत्री बने समीर गांधी व प्रदेश कार्यकारिणी में हनी हरियाणी का हुआ मनोनयन 
शिवपुरी- आर्य समाज की पद्वति और सिद्धांतों के अनुरूप मध्यभारत आर्य महासभा के उद्देश्यों को लेकर विगत 6 वर्ष तक मध्य भारत आर्य महासभा के प्रधान का दायित्व संभालने वाले वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्रप्रकाश गांधी को पुन: तीसरी प्रधान चुना गया। गत दिवस इंदौर के मल्हारगंज में आयोजित मध्य भारतीय आर्य सभा के प्रतिनिधि मण्डल की आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे इन्द्रप्रकाश गांधी को संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिध सभा भोपाल के प्रधान बनाने पर सर्वानुमति बनी और श्री गांधी को तीसरी पर इस पद विराजमान किया गया। यह आर्य सभा के इतिहास में पहली बार होगा जब अंचल शिवपुरी के आर्य समाजी को आर्य सभा के प्रधान पद पर अनवरत रूप से विराजमान किया गया हो। अपने इस मनोयन पर एक ओर जहां प्रधान का दायित्व संभालने पर समाजसेवी इन्द्रप्रकाश गांधी ने अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तो वहीं संगठन और आर्य सभा को सशक्त बनाने पर भी उन्होंने बल दिया। इसके साथ ही आर्य सभा में दो और महत्वपूर्ण पदों पर शिवपुरी के आर्य समाजियों को स्थान मिला है इनमें उपमंत्री के पद पर गांधी पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हितेश हरियाणी हनी को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही आर्य सभा के अन्य पदाधिकारियों में मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल में मंत्री पद पर प्रकाश आर्य महू व कोषाध्यक्ष पद पर अतुल वर्मा का मनोनयन किया गया। आर्य सभा के प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित नवीन टीम को बधाई देने वालों में लखवीर सिंह राणा, धर्मेश अरोरा, इन्द्रजीत चावला, अशोक गुप्ता, सर्वेश अरोरा, गगन अरोरा, साकेत गुप्ता, सचिन, विशाल भसीन, मनीष हरियाणी, नमन विरमानी, कपिल शर्मा, राजू ग्वाल यादव आदि सहित अन्य आर्य समाज के प्रतिनिधि एवं समाज बन्धु शामिल है। 

No comments:

Post a Comment