Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 3, 2022

भाजपा की गुटीय विवाद में निर्विरोध रूप से गायत्री शर्मा बनी शिवपुरी की नपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष के रूप में सरोज रामजी व्यास ने मारी बाजी


शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पालिका परिषद में हुए निकाय चुनाव में भले ही 22 पार्षदों का बहुमत प्राप्त कर लिया गया हो बाबजूद इसके भाजपा केे गुटीय विवाद में निर्विरोध रूप से श्रीमती गायत्री शर्मा को नपाध्यक्ष के रूप में चुना गया जबकि उपाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सरोज रामजी व्यास निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुई। हालांकि इस दौरान साईंस कॉलेज में होने वाले अध्यक्षीय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड क्रं.34 की पार्षद श्रीमती शशि शर्मा ने दंभ भरा और नामांकन फार्म भी दाखिल कर दिया लेकिन कुछ ही पल में उन्होंने अपना नामांकन फार्म भी वापिस ले लिया और यहां निर्विरोध से गायत्री शर्मा को नपाध्यक्ष चुना गया।

आपसी सहमति ना बन पाने का भुगता दंश
आपको बता दें की पार्षदों की जीत के बाद लगातार नाम दीप्ति भानू दुवे का अध्यक्ष पद के लिए सामने आ रहा था वहीं लगातार इस नाम के कारण सरोज रामजी व्यास को उपाध्यक्ष पद का दाबेदार माना जा रहा था, लेकिन दीप्ति भानू दुवे के अध्यक्ष के दाबेदारी के चलते सरोज रामजी व्यास मानने को तैयार नहीं थे। यह इनकी आपसी सहमति ना होने के कारण यह दंश भुगतना पड़ा।

देर रात तक हुई चर्चा
लगातार अध्यक्ष पद के लिए दीप्ति भानू दुवे के अलावा सरोज रामजी व्यास भी हठ पर अड़े हुए थे, दोनों भारतीय जनता पार्टी से हैं, और भाजपा में ही दो गुट बन गए थे। बता दें की दीप्ति भानू दुवे मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खासमखास माने जाते हैं वहीं सरोज रामजी व्यास नरेंद्र सिंह तोमर के गुट के हैं, और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को बदलने के बाद सरोज रामजी व्यास उपाध्यक्ष के लिए माने।  

No comments:

Post a Comment