---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 5, 2026

छात्र हिमांशु धाकड़ ने बनाया एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल


भारत सरकार से प्राप्त होगी 10 हजार की इनामी राशि

शिवपुरी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के कक्षा 10 के छात्र के मॉडल प्रस्ताव को इंस्पायर अवार्ड योजना 2025-26 के लिए चयनित कर पुरस्कृत किया गया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड योजना 2025-26 के अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के छात्र हिमांशु धाकड़ (पिता-बीरेंद्र सिंह धाकड़ एवं माता - श्रीमती पूनम धाकड़) का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए किया गया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस प्रतियोगिता में एक राज्य के रूप में भाग लिया। इसमें भोपाल संभाग के सभी विद्यालयों में से कुल 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने बताया कि योजना के अंतर्गत विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अभिनव विचार से संबंधित मॉडल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 10 हजार की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस धनराशि का उपयोग करके चयनित विद्यार्थी अभिनव विचार पर मॉडल बनाकर, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे। इंस्पायर अवार्ड के लिए छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन शिक्षक श्री इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में विद्यालय की विज्ञान विभाग के सभी शिक्षकों द्वारा किया गया।

No comments: