शिवपुरी- बीती 03 मार्च को थाना सिरसौद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानक बसई में ट्रैक्टर से प्लाऊ करते समय दूसरे के खेत में मिट्टी चले जाने के विवाद को लेकर ग्राम कुंवरपुर के अभिषेक रावत पर सरिया से जानलेवा हमला करने एवं बाद में जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने पर अभिषेक रावत की मृत्यु होने पर एवं अन्य लोग घायल होने की रिपोर्ट फरियादी बृजेश रावत निवासी मानक बसई द्वारा करने पर थाना सिरसौद पर अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 103(1), 109(1), 115(2), 296(ड्ढ), 3(5) बीएनएस का आरोपी बीपी सिंह जाटव, रामसिंह जाटव, अनिल जाटव, नरेंद्र जाटव, करण उर्फ पप्पू जाटव एवं काशीराम जाटव निवासीगण ग्राम भरका के विरुद्ध कायम किया गया था।इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया को तत्काल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं थाना सिरसौद की पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी 06 आरोपियों बीपी सिंह जाटव,रामसिंह जाटव,अनिल जाटव,नरेंद्र जाटव, करण उर्फ पप्पू जाटव एवं काशीराम जाटव निवासीगण ग्राम भरका को घटना के 24 घंटे के अंदर 04 मार्च को खोरघार भरका तिराहे एवं जामखो भरका के रास्ते से गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त आयशर टैक्टर,लोहे का सरिया एवं लाठियों को जप्त किया गया। सभी गिरफ्तार शुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है एवं न्यायालय के आदेश से शिवपुरी जेल भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment