17 मार्च 2026 से आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा बैठक सपन्नशिवपुरी-रोटरी क्लब इंटर नेशनल एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन द्वारा 17 मार्च 2026 से मेडीकल कालेज शिवपुरी एवं सीएम राइज स्कूल के परिसर में आयोजित होने जा रहे वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लेने प्रभारी मंत्री प्रधुम्मन सिंह तोमर आज देर शाम शिवपुरी पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर की व्यवस्थाओं से जुडे अधिकारी कर्मचारियों से तैयारियों का व्यौरा लिया।
बैठक में प्रभारी मंत्री विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं औषधियों की उपलब्धता, रोगियों की पैथलॉजी जांच, कैंप में साफ सफाई और बिजली पानी की उपलब्धता पर चर्चा की। जिसमें कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी ने उन्हें आश्वस्त कराया कि कैंप हेतु चिकित्सक की उपलब्धता हो जाएगी वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने चिकित्सकों की उपलब्धता हेतु संभागीय स्तर पर ग्वालियर में बैठक आयोजित होने की जानकारी दी, वहीं औषधी की उपलब्धता हेतु राज्य स्तर पर किए जा रहे पत्राचार और प्रयासों से अवगत् कराया।
बैठक साफ सफाई और पेयजल की उपलब्धता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई वहीं विधुत की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके इसके संबंध में विधुत विभाग के अधिकारियों ने अपनी बात रखी। बैठक में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, डीन मेडीकल कालेज डॉ डी परमहंस, सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर, सिविल सर्जन डॉ वीएल यादव, मेडीकल अधीक्षक डॉ आशुतोष चौसीकर, सहित नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्वालियर अंचल के 137 चिकित्सक और 100 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ भाग लेगा
मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्ररेणा से 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। इसका शुभारंभ 16 मार्च को शिवपुरी में होगा। इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर अंचल से 137 चिकित्सक और 100 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ भाग लेगा। शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सामाजिक निशक्तजन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन में एम्स दिल्ली एवं भोपाल, अरविन्दो हॉस्पिटल इंदौर सहित देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से लगभग 250 चिकित्सक आ रहे है जो 8 दिन तक मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे।

No comments:
Post a Comment