Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, September 9, 2022

विजयपुरम कॉलोनी में, भोला नहीं माने मचल गए नचने को.....


शिव की बारात में झूम कर नाचे भक्तगण

शिवपुरी-विजयपुरम कॉलोनी में श्री गणेश बाल झांकी समिति द्वारा गणेश जी की स्थापना की गई हैं। जिसके अंतिम दिन शिव भगवान की बारात शीतला माता मंदिर से बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई। जिसमें भोला नहीं माने की गीतों पर लोक थिरकते नजर आए इस अवसर पर बारात मेंं बग्गी घोड़ा गाड़ी पर भगवान भोले नाथ ब्रह्मा जी एवं विष्णु भगवान के स्वरूप बिराजमान थे। भगवान भोलेनाथ की बारात में सुर असुर के स्वरूप में कॉलोनी वासी शामिल हुए। इस बारात में बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

शिव जी की बारात  गणेश बाल झांकी पर पहुंची जहां पर गणेश जी की विशेष आरती के पश्चात शिवजी की महाआरती सभी भक्तगणों द्वारा की गई। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। अचल झांकी में श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत, शबरी मिलन, ताड़का वध, भोलेनाथ की बरात आदि झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग हरज्ञान प्रजापति, गजेन्द्र समाधिया, कैलाश गुप्ता, हरीशंकर शिवहरे, सुमित गुप्ता, मुकेश प्रजापति, भोला शर्मा, विकास शिवहरे, राम भरत प्रजापति, हर्ष ओझा, डेविड नामदेव, रवि प्रजापति, दिव्यांग नामदेव, एवं समस्त विजयपुरम कॉलोनी वासी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment