---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 20, 2023

भाजपा पुरानी शिवपुरी महिला मंडल की बैठक आयोजित


शिवपुरी-
महिला महिला मोर्चा पुरानी शिवपुरी मंडल की बैठक आयोजन मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा बंसल के द्वारा आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा मंडल भाजपा की नवीन महिला टीम के पदाधिकारी व सदस्यों की नियुक्ति की गई तत्पश्चात एक परिचयात्मक बैठक कर उनका माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया व भाजपा पार्टी की नीति-रीति से उपस्थितजनों को अवगत कराया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे सहित नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। 

बैठक में आगामी समय में होने वाले मप्र के विधानसभा चुनावो की तैयारी और 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के बारे मे सबको जानकारी दी। इस अवसर पर बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने भी उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस बैठक में जिला महामंत्री नीलम बघेल, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, पुरानी शिवपुरी मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर अध्यक्ष विपुल जैमिनी, नगर महामंत्री रितेश जैन, मंडल अध्यक्ष दीपा बंसल, मंडल उपाध्यक्ष बबली अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष मनीषा कुशवाह, मंडल महामंत्री सोनू भार्गव, मंडल महामंत्री अनीता गोस्वामी, मंत्री गुडडो खान, मंत्री छाया राठौर, मीडिया प्रभारी माधवी शाक्य, स्वाति जैन, रजनी तिवारी, मंजू शर्मा, वंदना तिवारी, राधा भार्गव आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

No comments: