Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, March 30, 2023

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोथ में कांग्रेस कल निकालेगी मशाल यात्रा


शिवपुरी-
राहुल गांधी की संसद सदस्या रद्द करने को लेकर जिले भर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने जानकारी देते हुये बताया कि इसी क्रम में आज शुक्रवार 31 मार्च को कांग्रेस सेवादल के निर्देशन में मशाल यात्रा निकाली जायेगी, यह यात्रा सांय 5:30 बजे सेवादल के जिला कार्यालय पुराने प्रायवेट बस स्टैण्ड से शुरू होकर माधव चौक चौराहे से कोर्ट रोड़ पर से अस्पताल के सामने होकर तात्याटोपे पर इस मशाल यात्रा का समापन किया जायेगा। सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश खटीक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल उत्साही एवं महिला सेवादल की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंदु जैन ने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सहित महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई,किसान कांग्रेस समस्त विभागों प्रकोष्ठों एवं समस्त कांग्रेसजनों से मशाल यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment