Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, March 23, 2023

मॉ पीतांबरा माई के दरबार में जा रहे श्रद्धालुओं का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया स्वागत


शिवपुरी-
22 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे चैत्र नवरात्रा के अवसर पर ग्रामीण ही नहीं शहर से भी भक्त जनों के समूह के समूह पैदल पदयात्रा कर माई के दरबार में अर्जी लगाने जा रहे हैं। पीतांबरा माई एवं कैला देवी करौली के मार्ग में यह भक्त जनों के समूह के समूह माता के जयकारे लगाते हुए पैदल यात्रा करते देखे जा सकते हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने पीतांबरा माई के दरबार में जा रहे भक्तजनों का पुष्प मालाए पहनाकर एवं उन्हें स्वल्पाहार वितरण कर स्वागत किया। ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राजकुमार सरैया, उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा ने आगे की जानकारी में बताया कि शिवपुरी से विगत 3 वर्षों से अखिलेश शर्मा कूड़ा जागीर मित्र मंडल मां पीतांबरा माई के दरबार में पैदल यात्रा कर अर्जी लगाने दतिया जा रहे हैं। 

इस वर्ष भी शर्मा मित्र मंडल माई के दरबार में अर्जी लगाने हेतु गत दिवस दतिया रवाना हुआ जहां रास्ते में चतुर्भुज शर्मा के निज निवास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा के नेतृत्व में सभी भक्त जनों का तिलक लगाकर, पुष्प मालाएं पहनाकर, स्वल्पाहार वितरण कर स्वागत किया गया। व सभी भक्तजनों के लिए मंगल कामना की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, शहर अध्यक्ष डॉक्टर बीके शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा, सचिव महेंद्र गौड़, चतुर्भुज शर्मा, सतीश सड़ैया, अजय तिवारी, गोविंद अवस्थी, कैलाश भार्गव एवं महावीर मुद्गल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment