Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, April 21, 2023

भगवान परशुराम जयंती : फिजीकल स्थित भृगु भवन परशुराम मंदिर पर होगा भगवान का अभिषेक एवं पूजा अर्चना



महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज होंगें मुख्य अतिथि

शिवपुरी-शहर के मध्य फिजीकल कॉलेज रोड़ स्थित भृगु भवन परशुराम मंदि परिसर में आज 22 अप्रैल शनिवार को बड़े ही उत्साह के साथ श्रीपरशुराम जयंती मनाई जाएगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं भगवान श्रीपरशुराम का गंगाजल, दूध-दही, इत्र से अभिषेक किया जाएगा। पूजा अभिषेक का कार्य पं.सुरेश शास्त्री वीरा वाले एवं पं. गणेश शास्त्री द्वारा संपन्न कराया जाएगा। 

जानकारी देते हुए सर्व ब्रह्मण समाज के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास ने बताया कि भृगु भवन श्रीपरशुराम मंदिर पर आयोजित श्रीपरशुराम जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामण्डलेश्वर तुलसी पीठाचार्य श्री पुरूषोत्तमदास जी महाराज होंगें। सभी ब्राह्मण बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। 

अपील करने वालों में भार्गव ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अरूण भार्गव, राजेन्द्र शर्मा कल्याण कुटीर, डॉ.ओ.पी.भार्गव, प्रमोद भार्गव, चन्द्रभूषण पाण्डे, राकेश शर्मा, महेश भार्गव, प्रमोद दुबे खजूरी, कैलाश भार्गव, मोहन भार्गव, अरूण पंडित, श्रीकृष्ण दुबे,राजेन्द्र पिपलौदा, राजू दुबे खजूरी, अज्जू अवस्थी, नवीन पंडित, राजेन्द्र अवस्थी, मुन्नालाल दुबे, रामप्रकाश भार्गव, राजेन्द्र भार्गव, महेश भार्गव, सदाशिव भार्गव, जगदीश भार्गव आदि सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज रामजी व्यास ने सभी से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। 

समाजहित में कार्य करने वाले गोपाल गौड़, रामेश्वर भार्गव, राकेश चौबे, मिश्रा वकील साहब, संतोष तिवारी, भानु पारीक सहित पत्रकार बन्धु संजय बेचैन, सत्यम पाठक, अभिषेक शर्मा, शिव कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सुरेश दुबे, उमेश भारद्वाज, पूनम पुरोहित, हरीश भार्गव कोलारस, विवेक व्यास कोलारस, मुकेश, विशोक व्यास कोलारस, विवेक व्यास, राहुल शर्मा कोलारस आदि का कार्यक्रम में शिवपुरी एवं कोलारस के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment