Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, April 11, 2023

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित



शिवपुरी-
भाजपा महिला मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा सामाजिक समरसता अन् के कार्यक्रम सभी मंडलों मे संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार एवं प्रभारी  नंदिता पाठक के अनुसार जिले और मंडल पर संपन्न हुआ। सामाजिक समरसता अन्न योजना कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे के नेतृत्व में जिले शिवपुरी के सभी 23 मंडलों में कार्यक्रम में आयोजित किए गए।

सामाजिक समरसता योजना में अनुसूचित जाति की बहनों को घर-घर जाकर भोजन पर आमंत्रित किया, कार्यक्रम स्थल विजयपुरम कॉलोनी अम्मा महाराज पार्क में सभी अनुसूचित जाति की बहनों को स्वादिष्ट भोजन कराया और पुष्पमाला और श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे ने सभी बहनों को जानकारी दी, भोजन सभी बहने घर बनाकर लाए, एक दूसरे के साथ बैठकर खाया और एक दूसरे को खिलाया। इस तरह के कार्यक्रम से बहनों में आपस में प्रेम भाव बढ़ेगा और एक दूसरे को समझेंगे और सभी समाजों में मतभेद समाप्त होगा, योजनाओं की जानकारी दी। मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना ऐसी अनगिनत योजना जो महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। इस अवस पर बहनों के स्वागत में जिला महामंत्री नीलम बघेल, जिला मंत्री बबीता राठौर, मंत्री बबीता जाटव, सह कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह, सोशल मीडिया प्रभारी अनीता सविता, मुन्नी शर्मा, मंजू शर्मा, रुकमणी ओझा, राजकुमारी, गुड्डू खान, ज्योति कुशवाह, गरिमा कुशवाह और अन्य कार्यकर्ता बहने भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment