Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 16, 2023

कांग्रेस पार्टी की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की सूची एकाएक हुई स्थगित


शिवपुरी-
जिला कांग्रेस के द्वारा गत दिवस पत्रकार वार्ता कर कार्यकारिणी की जिले की नवीन जम्बो कार्यकारिणी सूची जारी की गई थी जिसमें 34 उपाध्यक्ष, 78 महासचिव, 66 सचिव, 47 सहसचिब, 28 कार्यकारिणी सदस्य, 15 स्थायी आमन्त्रित सदस्य, 57 विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाये गये थे।  इसी बीच कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर शिवपुरी जिले की घोषित नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की अनुमोदित सूची को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है, प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इस निर्देश का पत्र जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान को जारी कर दिया है।

No comments:

Post a Comment