Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 9, 2023

हमारा संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित है ; बादाम सिंह




मप्र राज्य कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित

शिवपुरी। हमारा संगठन परिवार भाव को लेकर चलता है। जिसे परिवार या संगठन को रीतिरिवाजो को समझकर चलना चाहिए। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घटक दल का है। नई कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई । उक्त बात मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ नवीन कार्यकारिणी के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी बादाम सिंह यादव ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष साधना गुप्ता, डॉ लखन लाल खरे, बीएमएस विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव,  अध्यक्ष एसएस तोमर, दिलीप शर्मा मंचासीन रहे । कार्यक्रम का संचालन रामहेत शर्मा ने किया। आभार व्यक्त अनुज गुप्ता ने किया। 

कार्यक्रम का प्रारम्भ आमंत्रित अतिथियों ने भारत माता व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात दिलाप शर्मा ने संघ का गीत गाया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा जो कार्यकारिणी गठित हुई है उसका काम है संग़ठन को बढ़ाना व मजबूती देना जिससे वह उत्तरोत्तर प्रगति करे। एक व्यक्ति संग़ठन के लिए क्या कर सकता है यह दन्तोपन्त ठेंगड़ी के जीवन से सीखना चाहिए। 

कौशल अध्यक्ष , अनुज सचिव मनोनीत

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा ने पूर्व कार्यकारिणी भंग की। तत्पश्चात चुनाव प्रभारी बादाम सिंह यादव ने प्रस्ताव लेते हुए नई कार्यकारिणी की  घोषणा की जिनमें कौशल श्रीवास्तव अध्यक्ष,  डॉ कौशल गौतम कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज गुप्ता सचिव, गजेंद्र यादव, राधाकृष्ण शर्मा, नवल चंदोरिया सह सचिव, हरभजन कौर कोषाध्यक्ष, योगेश मिश्रा सहायक कोषाध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव गोपाल जैमिनी, लता दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋतु श्रीवास्तव भजन कुशवाह, धर्मेंद्र सोनी, रविन्द्र पाल तोमर, आशा दुबे, चन्द्रभान यादव उपाध्यक्ष, अरविंद शुक्ला संगठन सचिव, आशीष दुबे संगठन सह सचिव, मुकेश आचार्य प्रचार सचिव, दीपक बाथम कार्यालयीन सचिव, विजय शिवहरे कार्यालयीन सह सचिव  बनाए गए है। इसके अलावा दर्शन शिवहरे, अमर सिंह लोधी, डिम्पल खजुरिया, किरण झा, रामहेत यादव, भरत धाकड़ कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। रमेश शिवहरे, अजमेर सिंह यादव, महेंद्र श्रीवास्तव, शत्रुघ्न तोमर, दिलीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा मार्गदर्शक मंडल में रखा गया है। 


No comments:

Post a Comment