Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, June 29, 2023

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन शिवपुरी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार



महिला बिंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा को जबकि तरुण शर्मा बने यूथ विंग के अध्यक्ष व सोनू गुप्ता महासचिव

शिवपुरी-इंडियन वेटरन्स आर्गेनाईजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामपाल सिंह गौर की सहमति से शिवपुरी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा जिला संगठन विस्तार किया गया है जिसके तहत श्रीमती प्रभा शर्मा को महिला विंग का जिला अध्यक्ष, तरूण शर्मा को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन यूथ विंग का जिला अध्यक्ष तथा सोनू गुप्ता को यूथ विंग का जिला महा सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ,उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, महिला विंग उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पनवार, श्रीमती रानी मिश्रा, श्रीमती कृष्णा त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोऑर्डिनेटर विशाल जोशी, कैलाश सिंह जादौन, त्रिलोकीनाथ बट, प्रवीण गुप्ता, रामदास आर्य, भवानी प्रसाद कुलश्रेष्ठ, बसंत सिंह जादौन, केदार सिंह परमार तहसील पिछोर, उपाध्यक्ष राम प्रकाश केवट, गजेंद्र सिंह परमार, ताज भान सिंह परमार, सत्येंद्र कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, मंसूर अहमद, मकसूद अहमद ने शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि आप सभी संगठन में वीर नारियों, विधवाओं, बच्चों एवं फौजियों के परिवारों के लिए हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे, हमें आशा है कि आपके मार्गदर्शन में हमारा संगठन और मजबूत होगा और आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी के भूतपूर्व सैनिकों तथा केंद्रीय बलों के परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्य करने में सहायक बनेंगे।

No comments:

Post a Comment