Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, June 4, 2023

मप्र शिक्षक कांग्रेस के द्वारा संभागीय बैठक आयोजित


संगठन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशा का किया गया स्वागत, संगठन पदाधिकारियों ने सुनी समस्याऐं

शिवपुरी-मप्र शिक्षक कांंग्रेस के ग्वालियर-चंबल संभाग अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में मप्र शिक्षक कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के द्वारा विभिन्न तहसीलों का भ्रमण कर शिक्षक कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो इसके प्रयास किए जा रहे है।
गत दिवस शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में म.प्र.शिक्षक कांग्रेस धर्मेन्द्र सिंह संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर चंबल संभाग के द्वारा  एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कई शिक्षको ने शिक्षक कांग्रेस संगठन की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सन्तोष व्यास का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सर्व प्रथम राम शरण दुवे, हरिओम पाठक, अशोक भदौरिया, उमेश कुमार लोधी, ईश्वरी प्रसाद जाटव, चन्द्रमान सिंह परमार, मनीराम कार्पैन्टर, रामबाबू कर्ण, नीरज श्रीवास्तव, सतीश कुमार आर्य, नवल किशोर श्रीवास्तव, राकेश कुमार जाटव, जगभानसिंह परमार, दीपक दुबेे, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे। मीटिंग मे कई शिक्षक हितैषी निर्णय लिये गये। शिक्षकों की समस्यायों को सुना गया। कुछ समस्याओं का तो तुरन्त ही अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण किया गया।

No comments:

Post a Comment