Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, June 4, 2023

सशक्त भारत के निर्माण में संघ की भूमिका निर्णायक : आलोक कुमार





देश तोडऩे वाली शक्तियों से सतर्क रहने की आवश्यकता, संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह सम्पन्न

शिवपुरी- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सशक्त भारत के पुननिर्माण में मौन क्रांति की तर्ज पर अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।देश के विभाजन से लेकर आपातकाल,गोरक्षा,राममंदिर निर्माण,अनुच्छेद 370 ,भाषावाद,प्रांतवाद जैसे अनेक विषयों पर संघ ने बहुसंख्यक समाज के मन की बात को आगे बढाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।इसी का परिणाम है कि आज भारत पिछले 12 सौ सालों के कालखंड में सर्वाधिक समुन्नत औऱ सशक्त स्थिति में है।यह बात आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रान्त प्रचार प्रमुख आलोक कुमार ने शिवपुरी में संघ शिक्षा वर्ग ( प्रथम बर्ष) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। श्री आलोक कुमार कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री वीडी रतमेले के अलावा वर्गाधिकारी डॉ जे एस नामधारी, विभाग सह संघचालक डॉ गोविंद सिंह एवं जिला संघचालक विपिन शर्मा मंचासीन रहे।समापन समारोह में संघ शिक्षा वर्ग में शामिल रहे स्वयंसेवकों ने परम्परागत शारीरिक कौशल एवं दंड प्रहार का प्रदर्शन किया।

श्री आलोक कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि देश के समुन्नत दौर को  वैश्विक स्तर पर कुछ शक्तियां स्वीकार नही कर पा रही हैं इसलिए देश को कमजोर करने वाले षडयंत्र खड़े किए जा रहे हैं।समाज में मूल्यों और हमारी सनातन परंपराओं के विरुद्ध प्रायोजित नैरेटिव निर्मित किये जा रहे हैं।कभी महिला विरोधी कभी जाति और प्रान्त के मामलों की विकृत व्याख्या कर लोगों को समवेत भारतीयता के बोध से दूर करने का प्रयास किया जाता है।उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के बाद संघ की शक्ति कम थी लेकिन हमारे स्वयंसेवकों ने यथा क्षमता स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया औऱ देश के विभाजन का भी विरोध किया।गो रक्षा आंदोलन से लेकर लोकतंत्र की रक्षा और रामन्दिर निर्माण जैसे हर मुद्दे पर संघ की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।पूर्वोत्तर के अलगाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कभी असम में तिरंगा फहराने पर लोगों को डर लगता था लेकिन आज इन्ही राज्यों में सर्वाधिक तिरंगे फहराए जाते हैं।श्री आलोक कुमार के अनुसार भारत को आगामी समय मे देश विरोधी ताकतों से सतर्क रहकर बदलते विश्व मे अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

मुख्य अतिथि वीडी रतमेले ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ भारत की सांस्कृतिक एवं सनातन पहचान को पुष्ट करने वाला संगठन हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में आयोजकों ने विभिन्न मठ मंदिर के महंतों एवं समाज प्रमुखों  का अंग वस्त्र एवं श्री फल भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम में गोकाष्ट से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।कार्यक्रम में शिवपुरी  के विभिन्न क्षेत्रों से आये गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही।

No comments:

Post a Comment