Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, July 6, 2023

अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती


- डॉ मुखर्जी को किया गया याद

शिवपुरी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश आदिवासी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर माला पहना कर बड़ के पेड़ के नीचे सैकड़ों आदिवासियों की उपस्थिति में जयंती मनाई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय मंत्री यशवंत जैन ने लोकसभा सदस्य रहे डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। श्री जैन ने इस मौके पर कहा कि डॉ मुखर्जी विद्वान थे और उन्होंने एक बार मतभेद होने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, उनके साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी थे। जनसंघ जनता पार्टी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में देश में राज कर रही है। कई राज्यों में सरकार है जो ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री विजय सिंह आदिवासी, कार्यालय मंत्री सिरनाम आदिवासी सहित महिला एवं पुरुष उक्त कार्यक्रम में थे।    

No comments:

Post a Comment