Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, August 30, 2023

पुलिस थाना देहात ने किया 12 साल से फारार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी अजय भार्गव के मागदर्शन में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किए जाने की कार्यवाही लगातार जारी है जिसमें थाना प्रभारी देहात विकास यादव के द्वारा 12 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन दिनों पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इनामी स्थाई वारंट तामील कराये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय भार्गव के मार्ग निर्देशन में फरारी स्थाई वारंटियों  की धरपकड के क्रम में देहात टी.आई. विकास यादव की टीम द्वारा स्थाई वारंटी रामसिंह राजपूत पुत्र शेरसिंह राजपूत उम्र 56 साल नि. खेडापति कॉलोनी शिवपुरी हाल निवासी इंद्रप्रस्थ टाँवर इंदौर थाना तुकोगंज को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। जिसके थाना देहात में चार स्थाई वारंट व थाना कोतवाली में चार स्थाई वारंट थे, जो 12 साल से फरार  था जिस पर कुल 8 स्थाई वारंट थे। जो थाना देहात पुलिस टीम द्वारा तामील काराये गये। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना देहात विकास यादव, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. देवेन्द्र सेन,प्र.आर. विनय कुमार सिंह प्र.आर. महेन्द्र दीवान,प्र.आर.वीरवल, आर.चा. शरद यादव सायवर सैल से आर. अलोक व्यास की विशेष भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment