Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, August 11, 2023

हर घर तिरंगा अभियान : स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ निकली तिरंगा रैली


नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आमजन से किया आह्वान, 15 अगस्त पर फहराऐं घर-घर तिरंगा

शिवपुरी- हर घर तिरंगा अभियान के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिवपुरी शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान इस तिरंगा अभियान में शामिल हुई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा के द्वारा हरेक आमजन से आह्वान किया गया कि देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरेक घर पर तिरंगा होना चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपूर्ण शिवपुरी नगर में हरेक घर पर तिरंगा फहराया जाए ताकि हम अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके। 

इस अवसर पर निकाली गई तिरंगा रैली में नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ-साथ मप्र शान के राज्य मंत्री(उपाध्यक्ष मप्र पाठ्य पुस्तक निगम)दर्जा व पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम भी शामिल हुए जिन्होंने स्कूली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ निकाली गई तिरंगा रैली में भाग लिया। यह तिरंगा रैली उत्कृष्ट विद्यालय से शुरू हुई। जिसमें उत्कृष्ट विधायक क्रमांक 1, शासकीय विद्यालय क्रमांक 2, शासकीय कन्या विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें भी शामिल हुई। स्कूल के प्रांगण में सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया।

No comments:

Post a Comment