Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 24, 2023

पार्टी के लिए कार्यकर्ता निष्ठा से कार्य कर भाजपा का विधायक बनाएं : राजीव सिंह


रन्नौद मंडल में शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न

शिवपुरी/कोलारस। इन दिनों भाजपा संगठन पूरी विधानसभा में वूथ स्तर पर शक्ति केंद्र की बैठकों का आयोजन कर भाजपा को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसके लिए वरिष्ठ नेत्रत्व ने बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा को कोलारस विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया है। परीक्षा के नेतृत्व में सभी भाजपा पदाधिकारी पूरी विधानसभा में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन कर भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचा रहे हैं। 

कोलारस विधानसभा में पिछले 4 दिनों से उप्र की बबीना विधानसभा से विस्तारक के रूप में कोलारस विधानसभा में आए विधायक राजीव सिंह पारीक्षा कोलारस विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। विधायक परीक्षा ने गुरुवार को रन्नौद मंडल में बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी भाजपा सरकार जब बनेगी जब हमारा भाजपा का विधायक होगा। आप सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करें और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक होकर कोलारस विधानसभा से भाजपा को जिताना है। सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के हित में कार्य करना है।

इस दौरान विधायक राजीव सिंह परीक्षा के साथ कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, विधानसभा प्रभारी रविंद्र शिवहरे, विस्तारक पारीक्षित शर्मा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, संयोजक विपिन खेमरिया, गोलू ब्यास, सह प्रभारी हेमपाल दांगी, रन्नौद नप अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाह, रन्नौद भाजपा मंडल अध्यक्ष अबध बोहरे, विपिन शर्मा, बंटी सिकरवार, छोटा जादौन, राजकुमार रजक सहित विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment